{"_id":"47fbf096-4fd9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-likely-to-appear-in-court-today-in-hit-and-run-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन केसः सलमान को राहत, पेशी से छूट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिट एंड रन केसः सलमान को राहत, पेशी से छूट
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन मामले में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट दे दी है। बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने सलमान के वकील दीपेश मेहता के आवेदन पर बृहस्पतिवार को यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
सलमान को तीन हफ्ते पहले एक शिकायत के आधार पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने को कहा गया था। शिकायत में आरोप था कि पुलिस से मिलीभगत कर उन्होंने सुनवाई में देरी की। अदालत ने इस मामले में पुलिस से जवाब देने को कहा और सुनवाई 30 जनवरी तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
सलमान ने कोर्ट से कहा कि वह मामले की सुनवाई में हो रही देरी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और उन्होंने संतोष दाउंदकर की शिकायत खारिज करने की मांग की। सलमान के वकील ने कहा कि बंबई हाईकोर्ट ने 10 जून 2005 को इस मामले में सलमान को व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दे दी थी।
विज्ञापन
मेहता ने कहा कि जब भी अदालत सलमान को निर्देश देगी वह उसके समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं। मेहता के अनुसार सलमान के खिलाफ की गई शिकायत अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत विचार योग्य नहीं है और उसका कोई आधार भी नहीं है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने पुलिस को सुनवाई में देर करने के लिए मना लिया है। साथ ही पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में गवाहों से पूछताछ नहीं कर सलमान को लाभ पहुंचाया। अभिनेता ने इस आरोप से भी इन्कार किया कि 2008 से 2010 के बीच किसी गवाह से पूछताछ नहीं की गई। उनका कहना था कि अभियोजन पक्ष ने अभी तक 15 से ज्यादा गवाहों से पूछताछ की है।
सलमान बृहस्पतिवार को 47 साल के हो गए। उनकी एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक बांद्रा कोर्ट पहुंचे। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रशंसकों को परिसर की पहली मंजिल पर स्थित कक्ष संख्या-9 में नहीं जाने दिया। कई प्रशंसक पुल पर खड़े रहे जहां से अदालत परिसर दिखता है, जबकि अन्य परिसर के दो प्रवेश द्वारों पर डटे रहे।
क्या था मामला :-
28 सितंबर 2002 में बांद्रा में सलमान की कार एक बेकरी से टकरा गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।