फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salman khan hit and run case dairy lost

सलमान हिट एंड रन मामले को लगा झटका

Thu, 21 Aug 2014 07:42 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
salman khan hit and run case dairy lost

अभिनेता सलमान खान के खिलाफ 2002 के हिट एंड रन मामले में गवाहों के मूल बयान की केस डायरी ही गायब हो गई है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। कोर्ट ने इस लापरवाही पर नाखुशी जताते हुए 12 सितंबर तक दस्तावेजों का पता लगाने को कहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट को पहली बार यह बताया कि केस डायरी गायब हो चुकी है। इससे पहले पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि 63 गवाहों के मूल बयानों में से सिर्फ 7 का ही पता लगाया जा सका है और इनकी मूल प्रतियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सलमान के वकील श्रीकांत शिवाडे ने तर्क दिया कि कानून के मुताबिक मूल दस्तावेजों को सुनवाई से पहले अदालत के समक्ष पेश किया जाना जरूरी है। जबकि पुलिस ने तर्क दिया कि मुंबई की अदालतों की कार्यवाही के अनुसार मुकदमों की सुनवाई सही प्रतिलिपियों के साथ चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2002 के बाद से मामला चल रहा है

salman khan hit and run case dairy lost

जज डीडब्ल्यू देशपांडे ने पुलिस को उनकी कार्रवाई की स्थिति के बारे में अगली सुनवाई पर जानकारी देने का निर्देश दिया है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही अदालत कार्यवाही को आगे बढ़ाएगी।

पुलिस के मुताबिक मूल दस्तावेज मजिस्ट्रेट की कोर्ट में रखे थे, जहां 2002 के बाद से यह मामला चल रहा था। हाल ही में मजिस्ट्रेट कोर्ट से सेशन कोर्ट में जब मामले को ट्रांसफर किया गया तो उसके बाद से ही केस डायरी और मूल दस्तावेजों का पता नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed