फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salman khan appear in jodhpur court.

अचानक जोधपुर कोर्ट पहुंचे सलमान खान

Fri, 14 Nov 2014 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयुपर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयुपर Updated Fri, 14 Nov 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
salman khan appear in jodhpur court.

जोधपुर की निचली अदालत में शुक्रवार को बहुचर्चित काले हिरण शिकार में सलमान खान द्वारा अवैध हथियार के इस्तेमाल करने के आरोप को लेकर सुनवाई चल रही थी कि अचानक सलमान अदालत पहुंच गए। खास बात यह थी कि उन्हें अदालत ने बुलाया नहीं था। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा भी थीं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सलमान खान चार्टड प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे और अलादत की सुनवाई में पौन घंटे बैठे। इसके बाद चार्टड से ही वापस मुम्बई चले गए।

इस सुनवाई के बाद काले हिरण शिकार मामले की भी सुनवाई होनी थी, लेकिन वे अवैध हथियार मामले की सुनवाई होते ही अदालत से चले गए। काले हिरण शिकार मामले में उन्हें अदालत से हाजिरी माफी मिली हुई है। सलमान के वकील हस्तिमल सारस्वत ने कहा कि सलमान किसी काम से जोधपुर आए थे।
विज्ञापन


इधर, चर्चा थी कि सुप्रीम कोर्ट से पिछले दिनों लगी फटकार का असर के कारण अदालत में उपस्थित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में वीजा मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि वे सेलिब्रिटी हैं, इस आधार पर उन्हें विशेष लाभ नहीं दिए जा सकते। मामले के तहत कांकाणी क्षेत्र में एक अक्टूबर 1998 की रात को सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली व नीलम पर दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed