{"_id":"b84fc200-9fb1-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-appeal-to-be-heard-by-court-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन: सलमान की अपील पर सुनवाई आज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिट एंड रन: सलमान की अपील पर सुनवाई आज
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 08 Apr 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपील पर उनकी उपस्थिति में सोमवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सलमान ने एक मजिस्ट्रेट द्वारा उन पर गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाने के आदेश के खिलाफ एक महीने पहले सत्र न्यायालय में अपील की थी।
मामले की सुनवाई सेशन जज यूबी हेजिब की कोर्ट में होगी। सूत्रों का कहना है कि सलमान को अभी तक कोर्ट में पेश होने के लिए समन नहीं भेजा गया है और सेशन कोर्ट में उनका वकील अपना पक्ष रखेगा।
सलमान की अपील पर सुनवाई के बाद मुख्य मामले की सुनवाई होगी। गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार होने पर सलमान को दस साल की कैद हो सकती है।
इससे पहले उन पर लापरवाही के कारण हुई मौत का मामला चल रहा था, जिसमें अधिकतम दो वर्ष की सजा हो सकती है।
मजिस्ट्रेट 17 गवाहों से पूछताछ करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह मामला गैर इरादतन हत्या का है। इसके बाद उन्होंने इस मामले को दोबारा सुनवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सलमान के वकील ने कहा कि मजिस्ट्रेट के आदेश में गलतियां हैं और कानून एवं सुबूतों को दरकिनार करके यह आदेश दिया गया है।