सलमान बोले ड्राइविंग सीट पर मैं नहीं था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने हिट एंड रन मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो उस वक्त अपनी एसयूवी की ड्राइविंग सीट पर नहीं थे जिसने फुटपाथ पर सो रहे काफी सारे लोगों को कुचल दिया था।
कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। यह मामला 28 सितंबर, 2002 का है। सलमान पर आरोप है कि उस रात उनकी तेज रफ्तार लैंड क्रूजर कार अनियंत्रित होकर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक फुटपाथ पर चढ़ गई थी, जिससे वहां सो रहे लोगों में से एक की मौत हो गई और करीब 4 लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कि उस वक्त बताया गया था कि जिस समय ये सड़क-हादसा हुआ उस वक्त सलमान नशे में थे। इस मामले में करीब 25 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज किए जा चुके हैं।
28 सितंबर 2002 की घटना
इससे पहले सलमान ने अपना बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट से तीन हफ्ते की और मोहलत मांगी थी। जोधपुर में चल रहे चिंकारा शिकार मामले में रोजाना सुनवाई के चलते सलमान की ओर से ये मोहलत मांगी गई लेकिन कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया।
बता दें कि केस का ट्रायल अपने आखिरी पड़ाव पर है इसलिए सलमान को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।
इससे पहले सलमान खान के वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर मीडिया को कोर्ट रूम से बाहर रखने की अपील की थी। इस पर कोर्ट की ओर से कहा गया कि मीडिया केस पर अपने विचार नहीं रखे। वो सिर्फ खबर दे।