फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Salman hit and run case issue in final stage.

सलमान खान पर फैसले की तारीख तय

Tue, 21 Apr 2015 12:09 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
Salman hit and run case issue in final stage.

सलमान खान हिट एंड रन मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय ने फैसले की तारीख तय कर दी है। इस मामले में फैसला आगामी छह मई को होगा।

विज्ञापन


2002 में हुए सलमान खान हिट एंड रन मामले में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई थी। और फैसले की तारीख की घोषणा के लिए मंगलवार का दिन तय किया था। मंगलवार को इस पर सुनवाई करते हुए मुंबई की अदालत ने फैसले की तारीख छह मई रख दी।
विज्ञापन


इससे पहले बचाव और अभियोजन पक्ष के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के सामने रख दी थी। सलमान के वकील ने कहा कि चश्मदीद गवाह रवींद्र पाटिल के सबूतों को नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि उनकी मौत हो चुकी है और वह जिरह के दौरान मौजूद नहीं थे। वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि इससे पहले बचाव पक्ष को इस गवाह से जिरह करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों से सलमान कर चुके हैं इनकार

Salman hit and run case issue in final stage.

मालूम हो कि पाटिल इस हादसे के वक्त सलमान खान के पुलिस बाडीगार्ड थे। उन्होंने ही 28 सितंबर 2002 को मुंबई के उपनगरीय बांद्रा में हुई इस सड़क दुर्घटना की शिकायत पुलिस के सामने दर्ज कराई थी।

बकौल पाटिल, सलमान नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। जिससे यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।

अदालत के समक्ष सलमान अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि हादसे के वक्त वह गाड़ी नहीं चला रहे थे। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को सलमान ने ही अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed