फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salman fan kick stunt

कुछ भी कर सकते हैं सलमान खान के फैन

Sun, 31 Aug 2014 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 31 Aug 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
salman fan kick stunt

सलमान खान यानि वो हीरो जो कुछ भी कर सकता है, विलेन उसकी परछाई तक को नहीं छू सकता और मौत में चार कदम पीछे ही रहती है। सलमान की पिछली फिल्मों को देखा जाए तो साफ पता चलता है कि अगर वो सुपरहीरो नहीं हैं लेकिन उससे कुछ कम भी नहीं हैं।

विज्ञापन


सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो आप जानते ही हैं। उनके चाहने वाले उन्हें 'भाईजान' कहते हैं। सलमान के दीवानों में लड़कियां ही नहीं लड़के भी शामिल हैं। उनके ये फैन्स उनकी हर चीज को फॉलो करते हैं, उनके फैशन को, उनकी हेयरस्टाइल को और तो और उनके स्टंट को भी।
विज्ञापन


आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सलमान के 'किक' स्टंट को करते दिख रहा है। फिल्म का वो सीन जिसमें सलमान ट्रेन के सामने से पैदल चलते हए गुजरते हैं, बेहद प्रसिद्ध हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यूब चैनल 'मंदार इमेजिनेशन' पर दो वीडियो अपलोड किए गए हैं जिन्हें देख कर आप दातों तले उंगली दबा लेंगे।

वीडियो में एक लड़का दिख रहा है जो ट्रेन के आने पर उसके सामने से पैदल चलता हुआ गुजर जाता है। ठीक वैसे ही जैसे सलमान खान 'किक' में करते नजर आए थे।

उसने लिखा है कि,"मैं किक फिल्म वाले स्टंट को कर रहा हूं। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।" खबर लिखे जाने तक इसे 23,985 लोग देख चुके हैं।



हां, इसी यूट्यूब चैनल पर एक और वीडियो में मौजूद है जिसमें एक और बार 'किक' के इसी स्टंट को करता हुआ वह युवक दिखाई दे रहा है। उसने लिखा है कि,"पहले वीडियो से किक नहीं मिली, इसलिए एक और बार।" ये वीडियो भी देखिए-



अमर उजाला इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है और साथ ही पाठकों से आग्रह भी करता है कि आप ऐसा भूल कर भी ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed