फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Salman 4 others to appear before court in blackbucks case

काले हिरण शिकार मामले में कोर्ट में पेश होंगे सलमान

Sun, 03 Feb 2013 11:20 PM IST
जोधपुर/एजेंसी
जोधपुर/एजेंसी Updated Sun, 03 Feb 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
Salman 4 others to appear before court in blackbucks case

फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम 1998 के काले हिरणों के शिकार मामले में कोर्ट के सामने पेश होंगे। कोर्ट इन सभी के खिलाफ संशोधित आरोपों को पढ़ेगा। इन सभी पर 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान कनकणि गांव में एक और दो अक्तूबर की रात में दो काले हिरणों की हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (जिला) ने आईपीसी की धारा 51 (वन्यजीव एक्ट), 27 (आर्म्स एक्ट) और 148 (दंगा और घातक हथियारों के इस्तेमाल) के तहत आरोप तय किए थे। इसके अलावा सैफ, तब्बू, सोनाली, नीलम, दुष्यंत सिंह और दिनेश गवारे पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। आरोपियों ने इसके बाद सेशन कोर्ट में पुनर्समीक्षा याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed