फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Saleem slave in Saudi Arabia

मेरठ के सलीम को सऊदी अरब में बनाया ‘गुलाम’

Tue, 23 Jun 2015 12:46 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Saleem slave in Saudi Arabia

सऊदी अरब में शेख ने उत्तर प्रदेश के मेरठ के सलीम को गुलाम बनाकर रखा हुआ है। एक लाख रुपये लेकर सलीम को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सऊदी अरब भेजवाया गया था, जहां उसे शेख के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


वह भारत वापस लौटना चाहता है, लेकिन शेख उसे बंधक बनाकर रखे हुए है और उस पर जुल्म करता है। पीड़ित की पत्नी शाहना ने अपने पति को शेख के चंगुल से छुड़ाकर भारत लाने के लिए डीएम और एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित सलीम (32) कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगलाताशी का रहने वाला है। उसकी पत्नी ने डीएम और एसएसपी को पत्र देकर बताया कि तीन माह पहले सलीम का फैजाबाद निवासी मोनू और सईद से संपर्क हुआ था। दोनों ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सलीम से करीब एक लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेख के कब्‍जे में सलीम

Saleem slave in Saudi Arabia

इसके बाद 19 मार्च को सलीम को सऊदी अरब भेज दिया गया। इसके कुछ दिन बाद सलीम ने अपनी पत्नी शाहना को फोन कर बताया कि उसे रियाद के पास रकबा शहर में शेख को गुलाम के रूप में सौंप दिया गया है।

इसके बाद शाहना ने मोनू और सईद से संपर्क किया, तो उन्होंने सऊदी अरब में अपने परिचितों के माध्यम से शेख से बात कराई। हालांकि शेख ने सलीम को छोड़ने से इंकार कर दिया। डीएम ने मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र भेजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed