{"_id":"e848b538-7ef6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sale-of-daughter-for-not-paying-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज नहीं चुका पाने पर बेटी का किया सौदा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कर्ज नहीं चुका पाने पर बेटी का किया सौदा
ठाणे/एजेंसी
Updated Mon, 25 Feb 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक दंपति समेत तीन लोगों को नाबालिग लड़की को लेनदार से सेक्स करने को मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला स्कूल प्रशासन द्वारा स्थानीय एनजीओ को अवगत कराने के बाद सामने आया। एनजीओ ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने कुछ समय पहले 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज नहीं चुका पाने पर दंपति ने लेनदार से अपनी नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। आरोपी लेनदार निसार खान (40) ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और पिछले दो साल से नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए हुए था।
विज्ञापन
जबरदस्ती बनाए जा रहे यौन संबंध से पीड़ित लड़की अवसादग्रस्त हो गई थी। उसके व्यवहार में आए बर्ताव पर स्कूल शिक्षकों ने तहकीकात की तब जाकर मामला सामने आया।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई से भयभीत होकर आरोपियों ने लड़की को उत्तर प्रदेश भेज दिया था जहां से पुलिस उसे लेकर यहां आई। पुलिस ने लड़की की मां, पिता और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की सोमवार को मेडिकल जांच करवाई जाएगी।