फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Salary accounts of Mumbai Police with Axis Bank hacked

पुलिसवालों के बैंक अकाउंट हैक कर निकाल ली सैलरी

Fri, 14 Jun 2013 07:43 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 14 Jun 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
Salary accounts of Mumbai Police with Axis Bank hacked

साइबर चोरों ने पिछले दो महीनों में एक्सिस बैंक में 29 खातों में सेंध लगा दी है।

विज्ञापन


इनमें से 12 तो मुंबई पुलिसकर्मियों के ही हैं। यही नहीं ग्रीस में एटीएम से 13 लाख रुपये भी निकाले गए हैं।

पुलिस ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को एसएमएस मिला, जिसके मुताबिक उनके एक्सिस बैंक खाते में से यूरो करेंसी में पैसा निकाला गया है। जांच के लिए जब यह पुलिसकर्मी पास के एटीएम पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनके खातों से पैसा गायब है।

पुलिस ने बताया कि इन खातों को इस साल अप्रैल और मई के दौरान हैक किया गया। बाद में एक्सिस बैंक ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


बैंक अकाउंट हैकिंग से बचना है तो अपनाएं ये तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि शुरुआत में यह पता नहीं चल सका कि पुलिसकर्मियों के खातों में से कितना पैसा निकाला गया है। लेकिन बाद में पुलिस को जानकारी मिली की साइबर चोरों ने 29 बैंक खातों में से 13 लाख रुपये निकाले हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि डेबिट कार्ड की क्लोनिंग की गई है और ग्रीस में एटीएम से पैसा निकाला गया है। जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed