{"_id":"07f1534eea43e9ca20fa63368e000df6","slug":"sakshi-mahraj-says-god-shiv-statue-in-makka-madina-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज बोले मक्का मदीना में है भगवान शिव की मूर्ति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
साक्षी महाराज बोले मक्का मदीना में है भगवान शिव की मूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटन(उन्नाव)।
Updated Tue, 25 Aug 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि शिव हर जगह अलग-अलग रूपों में व्याप्त हैं। मक्का मदीना में भी भगवान शिव की ही मूर्ति है, जिस दिन इस बात का पर्दाफाश होगा, उसी दिन लोगों को समझ में आएगा कि वास्तव में भगवान शिव क्या है।
विज्ञापन
वह कस्बा बिहार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद भक्तों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब आसुरी शक्तियां आगे आती है तो उन्हें खत्म करने के लिए शिव अलग-अलग रूपों में सामने आते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मंदिर के लिए बाउंड्री सहित धर्मशाला बनाने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह उर्फ सनी, विनोद लोधी, राजेंद्र सिंह राठौर, यतींद्रनाथ मिश्रा, रज्जन तिवारी, कमल किशोर तिवारी, राय सिंह, राकेश बाजपेयी, संत कुमार गुप्ता, राजन सिंह, लकी, विश्वनाथ लोधी, सुनील चौरसिया, अजय मिश्रा, राहुल निर्मल, श्यामू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन