‘अलकायदा की लिस्ट आजम खां फाइनल कर रहे’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि पेरिस में आतंकी हमले को आजम खान के एक्शन का रिएक्शन करार देना आईएसआईएस के प्रति सहानुभूति दर्शाता है।
सांसद ने आजम के बयान के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
साक्षी महाराज ने सोमवार को एटा में शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मुझे तो कभी-कभी लगता है कि कहीं आतंकवादियों से आजम खान की सांठगांठ तो नहीं है।
आजम पर FIR दर्ज कराने की मांग
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पेरिस में आतंकी हमला हो या टीपू सुल्तान पर दिए गए आजम खां के बयान आतंकवादियों को समर्थन करने वाले हैं। ऐसा लगता है अलकायदा किसे मारेगा और किसे छोड़ेगा इसकी लिस्ट आजम खान बनाते हैं।
पुरस्कार वापसी पर साक्षी महाराज बोले, लगता है जिनके पास पुरस्कार प्राप्त करने की पात्रता नहीं थी उन्हें कांग्रेस के आशीर्वाद से ये पदक मिले इसलिए अब वो लौटा रहे हैं यह अच्छी बात है।
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की है। मोदी ने सारे विश्व में यह कहना शुरू कर दिया है कि सारे विश्व को दो हिस्सों में बांटना पड़ेगा, जिसमें एक हिस्सा आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वालों का होगा और दूसरा हिस्सा मानवतावादी का होगा।