फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sakshi maharaj statement against owaisi brothers

साक्षी महाराज बोले हिंदू-भगवा आतंकी नहीं, ओवैसी बंधु आतंकी

Sun, 02 Aug 2015 08:39 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj statement against owaisi brothers

उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को फिर विवादित बयान दिया और असदउद्दीन व अकबरुद्दीन ओवैसी को आतंकवादी बताया।

विज्ञापन


उन्होंने त्रिपुरा के राज्यपाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिन लोगों ने याकूब मेनन की फांसी का विरोध किया, उन सभी की बैक ग्राउंड की जांच होनी चाहिए।

साक्षी महाराज शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम पर पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। ओवैसी के बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपियों को फांसी दिए जाने के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद के आरोप पर बोलते हुए कहा कि हिंदू और भगवा कभी आतंकवाद हो ही नहीं सकता। हिंदुस्तान और विश्व में आतंकवाद किसकी देन है यह सभी लोग जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान को लिया आड़े हाथ

sakshi maharaj statement against owaisi brothers

साक्षी महाराज ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि हर मुसलमान आतंकवादी है पर यह जरूर कहता हूं कि हर आतंकवादी केवल और केवल मुसलिम निकल रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में गृह मंत्रालय और अमेरिका ने जो 40-50 आतंकवादियों की रिपोर्ट दी है उसमें एक भी हिंदू आतंकवादी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ना कांग्रेस की गलत सोच है।

उन्होंने अभिनेता सलमान खान को याकूब की फांसी का विरोध करने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सलमान को भारतीय न्यायालय से जमानत मिल गई तो उन्होंने उसका सम्मान किया, लड्डू बांटे।

उनकी मां ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। तो फिर वही न्यायालय जब याकूब को फांसी सुनाती है तो वे इसका विरोध क्यों करते हैं। उन्होंने मांग की कि आतंकवादियों के लिए यदि फांसी से भी बड़ी कोई सजा है तो उसका भी प्रावधान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed