फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sakshi Maharaj said, Every Hindu woman must produce at least 4 kids.

'कम से कम चार बच्चे पैदा करें हिंदू'

Wed, 07 Jan 2015 05:53 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said, Every Hindu woman must produce at least 4 kids.

लगता है भाजपा सांसदों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का कोई असर नहीं है। शायद इसीलिए मना करने के बाद भी भाजपा के नेता और सांसद अभी भी बेतुके बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज से जुड़ा हुआ है। साक्षी महाराज ने मेरठ में एक सभा के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए।
विज्ञापन


मेरठ में आयोजित संत समागम महोत्सव में बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हिंदू 4 बच्चे पैदा करें, उनमें से एक सीमा पर भेज दें और एक हम संतों को दे दें।

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि भारत में 4 पत्नी और 40 बच्चे पैदा करने की प्रणाली नहीं है। ऐसे में हिंदू महिलाओं को कम से कम 4 बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने की सांसद पर कार्रवाई की मांग

Sakshi Maharaj said, Every Hindu woman must produce at least 4 kids.

इस मौके पर साक्षी महाराज ने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के लिए अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने 'घर वापसी' और धर्मांतरण को अलग-अलग बताया है।

उन्होंने ये कहते हुए चौंका दिया कि जल्द ही केंद्र सरकार इस मुद्दे पर एक कानून ला सकती है, जिसमें गो-वध और धर्मांतरण के दोषी को फांसी की सजा का प्रावधान होगा।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान के 4 बच्चों के बयान पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा सांसद पर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर समाजसेवी जगमती सांगवान ने साक्षी महाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि वो एक सांसद हैं और उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या नीति के खिलाफ बयान दिया है। इसके लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये कोई पहला मामला नहीं है जब साक्षी महाराज ने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले भाजपा सांसद ने नाथूराम गोडसे को राष्ट्र भक्त बता दिया था। हालांकि बाद में विपक्ष के सवाल उठाने पर साक्षी महाराज को अपना बयान वापस लेना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed