फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sakshi maharaj backfoot on child comment.

अब साक्षी बोले, दो से ज्यादा बच्चों पर सजा हो

Thu, 08 Jan 2015 03:35 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj backfoot on child comment.

भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने बेतुके बोल के चलते एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए। हालात ऐसे हो गए कि उनकी पार्टी ने भी उनका साथ छोड़ दिया। आखिरकार उन्होंने अपने बयान से पीछे हटने में ही भलाई समझी। इतना ही नहीं उन्हें सफाई भी देनी पड़ गई।

विज्ञापन


साक्षी महाराज ने मंगलवार को मेरठ में एक सभा के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा था कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। संत समागम महोत्सव में बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा था कि हिंदू 4 बच्चे पैदा करें, उनमें से एक सीमा पर भेज दें और एक हम संतों को दे दें।
विज्ञापन


मंगलवार को दिए बयान पर बुधवार को भी भाजपा सांसद कायम रहे। हालांकि उनके रुख में थोड़ी नरमी जरूर आ गई। लेकिन हंगामा थमता नहीं दिखा, हालात ऐसे बन गए कि उनकी अपनी पार्टी भी उनके साथ खड़ी नहीं हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साक्षी महाराज के बयान को उनकी निजी राय करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने बयान से किया किनारा

sakshi maharaj backfoot on child comment.

विपक्ष के निशाने पर आने और पार्टी से सहयोग नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार को साक्षी महाराज खुद सामने आए। उन्होंने मंगलवार को दिए अपने बयान से पीछे हटते हुए कहा कि रात गई, बात गई।

साक्षी महाराज ने कहा कि वो कोई राजनैतिक मंच नहीं था। वह एक आध्यात्मिक कार्यक्रम था। अब उसके बारे में बहुत बहस हो गई। मैं उस मुद्दे पर और कुछ नहीं कहना चाहता।

भाजपा सांसद यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मैं फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर इतना हल्ला कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि इस पर कड़ा कानून बनना चाहिए। जो भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करे, उनको सजा का प्रावधान होना चाहिए। इसको लेकर कड़ा कानून लाना चाहिए।

इस दौरान साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी का हूं, मोदी जी मेरे हैं और मैं पार्टी का सिपाही हूं।

आजम के निशाने पर साक्षी महाराज

sakshi maharaj backfoot on child comment.

भले ही साक्षी महाराज ने अपने बयान पर सफाई दे दी हो। लेकिन इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि साक्षी महाराज ने बच्चे तो चार बता दिए लेकिन इसके लिए पत्निय़ां कितनी होनी चाहिए ये नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि अगर एक से चार बच्चे नहीं हुए तो दूसरी की जरूरत, दूसरी से नहीं हुए तो तीसरी की जरूरत तीसरी से नहीं हुए तो चौथी की जरूरत होगी। इस सबके लिए घर वापसी की जरूरत भी पड़ेगी। इतना ही नहीं आजम ने ये भी पूछा कि अगर बेटी हुई तो क्या होगा?

चार बच्चों के बयान पर जहां भाजपा सांसद साक्षी महाराज अकेले पड़ गए। वहीं उनके समर्थन में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आ गए। उन्होंने कहा कि हिंदू कम से कम तीन बच्चे पैदा कर जनसंख्या का संतुलन बनाए रखें।

तोगड़िया ने आगे कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से देश को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। इसके प्रयास शुरू हो गए हैं। समान नागरिक कानून पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें एक देश में दो विधान मंजूर नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed