फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sakshi Maharaj attacks on Asawudding owaisi on Yakub memon

ओवैसी को पाकिस्तान चले जाना चाहिए: साक्षी महाराज

Fri, 24 Jul 2015 03:40 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj attacks on Asawudding owaisi on Yakub memon

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यह बात उन्होंने शुक्रवार को मानसून सत्र के चौथे दिन संसद के बाहर कही। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपनी पार्टी को चमकाना चाहते हैं इसलिए वह याकूब की फांसी पर विवादित बयान के जरिए विरोध कर रहे हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेनन की फांसी को मजहबी रंग देनी की कोशश की थी। एक सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा था कि याकूब मेनन को मुस्लिम होने की वजह से फांसी दी जा रही है। अगर फांसी देना ही है तो सबको देनी चाहिए। उन्होंने अपनी दलील में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों का फांसी नहीं दिए जाने का मामला भी उठाया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु की दो प्रमुख पार्टियों ने राजीव गांधी के हत्यारों संथन, मुरुगन और पेरारीवलन को फांसी दिए जाने का विरोध किया था जिसकी वजह से उन्हें फांसी नहीं हुई। ओवैसी के इसी बयान को लेकर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उनपर निशाना साधते हुए उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमी, माजिद ने भी किया विरोध

Sakshi Maharaj attacks on Asawudding owaisi on Yakub memon

आपको बता दें कि केवल ओवैसी ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने याकूब मेनन को फांसी दिए जाने का विरोध किया है। इससे पहले महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और सांसद माजिद मेनन भी याकूब की फांसी का विरोध कर चुके हैं। उनका कहना था कि याकूब को मुस्लिम होने की वजह से पहले फांसी दी जा रही है।

उन्होंने याकूब की फांसी के लिए महाराष्ट्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार अपने राजनीतिक और सांप्रदायिक फायदे के लिए उसे (याकूब) को जल्दी फांसी दे रही है। यह बहुत आसान है क्योंकि वह एक मुस्लिम है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी ने भी याकूब की फांसी को लेकर सवाल उठाए थे। साथ ही याकूब की फांसी की तारीख सार्वजनिक करने के लिए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था।

हालांकि, इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने यह साफ कर दिया कि हम जो भी काम करेंगे उसे सही समय पर जनता के सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed