फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   saina nehwal takes to sky in iaf aircraft

सायना नेहवाल ने की बादलों से गुफ्तगू

Sat, 29 Sep 2012 10:52 AM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
saina nehwal takes to sky in iaf aircraft
कांस्य पदक लेने की जो खुशी उनकी चेहरे पर तैर गई थी वही खुशी उनके चेहरे पर वायु सेना की प्रशिक्षण अकादमी में थी जब वह लडाकू पायलट के ओवरआल में अकादमी के रनवे पर पहुंचीं।
विज्ञापन


वायु सेना के लड़ाकू जेट ट्रेनर विमान 'किरण मार्क-वन' सायना के स्वागत के लिए खड़ा था। यह वही विमान है जो अनेक जांबाज पायलटों की सवारी बन चुका था और आसमान में एयरोबेटिक टीम का साहसी सदस्य रहते हुए दुनियाभर में अपने करतबों से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर करता रहा था।
विज्ञापन


सायना ने हेल्मेट पहना और कॉकपिट का शीशा बंद होने पर विजयी मुद्रा में अंगूठा ऊपर उठाया और आसमान की ओर दनदनाते हुए उड़ चली। किरण विमान उन्हें डिंडिगुल और हैदराबाद के उन इलाकों को कभी बेहद नीची और कभी आसमान की ओर तीर की तरह भागते हुए दिखाता रहा, जहां सायना का बचपन बीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 40 मिनट की उड़ान के बाद जब सायना जमीन पर उतरीं तो उनके मन में स्वर्ण पदक जीतने जैसा उत्साह था। उतरते ही उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल सपने जैसा था। मेरा सपना पूरा कराने के लिए मैं बैडमिंटन और वायु सेना की आभारी हूं जिन्होंने मेरा सपना पूरा कराया।

सायना ने अपनी उड़ान के अनुभवों के बारे में बताया कि जब विमान बादलों में पहुंचा तो मेरा दिल उछल कर गले में आ गया। मैंने अपने पायलट से कहा, नहींईंईईं। लेकिन अचानक एक सुखद अहसास मन में भर गया। उन्होंने बताया कि पूरी उड़ान के दौरान पायलट ने उन्हें बातों में रमाए रखा और कुछ देर के लिए विमान का नियंत्रण भी उनके हाथ में दिया।


भारतीय वायु सेना क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को अपने लड़ाकू विमान में उड़ान भरने का न्यौता दे चुकी है लेकिन सायना ने इस मामले में बाजी मार ली। सचिन और तेंदुलकर अपनी व्यस्तताओं के कारण सुखोई में आज तक उड़ान नहीं भर पाए हैं जबकि उनके अनुरोध को वायु सेना ने करीब डेढ़ साल पहले ही मान लिया था।

किरण की उड़ान के बाद सायना नेहवाल अपने चिरपरिचित बैडमिंटन कोर्ट में पहुंचीं और वायु सेना द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मैच में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed