{"_id":"511f16e937fc9329fffbb4af08262cd3","slug":"saifai-mahotsav-lathicharge-in-nautanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव में जमकर उत्पात, लाठीचार्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सैफई महोत्सव में जमकर उत्पात, लाठीचार्ज
अमर उजाला, सैफई (इटावा)
Updated Tue, 07 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई महोत्सव के दौरान रविवार की रात नौटंकी में जमकर उत्पात हुआ।
विज्ञापन
गुस्साए युवकों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो पंडाल में भगदड़ मच गई। इस बीच कई युवक घायल हो गए।
पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हालात को संभाल लिया अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बवाल की शुरुआत सीओ द्वारा युवक को थप्पड़ मारने के बाद हुई।
देखें, सैफई में सजी महफिल, इधर उजड़ा आशियाना
विज्ञापन
सैफई महोत्सव पंडाल में रविवार रात नौटंकी हो रही थी। अनीस भाई एंड कंपनी के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे।
रात करीब 10 बजे मंच पर महिला कलाकार डांस करने लगी तो जसवंतनगर निवासी एक युवक नाचने लगा। सीओ श्रीपाल यादव ने उसको थप्पड़ जड़ दिया।
इसके बाद वहां बैठे युवाओं का गुस्सा भड़क गया। उत्पाती सीओ पर कुर्सियां फेंकने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
इससे खचाखच भरे पंडाल में लोग भगदड़ मच गई। दर्जनों कुर्सियां टूट गईं। कई युवक घायल हो गए। सूचना पर सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित, थानाध्यक्ष राजकुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ सैफई ने महोत्सव समिति के सदस्यों के साथ युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया।