{"_id":"bb31a9ce-4b84-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"saif-ali-khan-chargesheeted-in-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में सैफ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मारपीट मामले में सैफ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 21 Dec 2012 09:10 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी इकबाल मीर शर्मा तथा उनके ससुर के साथ झगड़ा करने की घटना के दस महीने बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त रवींद्र शिशवे ने शुक्रवार को बताया कि कोलाबा पुलिस थाने में बृहस्पतिवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में सैफ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
सैफ तथा उनके दो दोस्तों शकील और बिलाल अमरोही पर भारतीय दंड संहिता की धारा 325 के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपपत्र में 29 लोगों के बयान भी जोड़े हैं।
विज्ञापन
ताज होटल के वसाबी रेस्तरां में 22 फरवरी को सैफ तथा उनके दोस्तों को शर्मा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। झगड़े के समय करीना कपूर, उनकी बहन करिश्मा, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा भी सैफ के साथ रेस्तरां में थे।
पुलिस के अनुसार, जब शर्मा ने सैफ तथा उनके दोस्तों द्वारा किए जा रहे हंगामे और शोर शराबे पर आपत्ति जताई तो सैफ ने कथित रूप से उसे धमकी दी और झगड़ा बढ़ने पर शर्मा की नाक पर मुक्का मारा, जिससे नाक टूट गई। तीनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।