फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   said to test drive stolen the scorpio

OLX पर ऐड देने वालों के होश उड़ा देगी ये खबर

Tue, 28 Apr 2015 09:14 AM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
said to test drive stolen the scorpio

ओएलएक्स पर स्कार्पियो को बेचने की सूचना डालना जिला बस्ती के एक युवक को भारी पड़ गया। शातिरों ने पहले फोन पर विश्वास दिलाकर किशनी बुलाया और गाड़ी को टेस्ट ड्राइव के  बहाने स्कार्पियो ले उड़े। वाहन स्वामी ने आने का इंतजार करने के बाद थाने पर मामले की तहरीर दी।

विज्ञापन


तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस ने लुटेरों की तलाश में दबिश दी हैं। जनपद बस्ती के थाना मुंडेरवा के वाहिल निवासी हनुमंत सिंह ने अपनी स्कार्पियों (यूपी 42आर/2989) को दो माह पूर्व ओएलएक्स पर बिक्री के लिए डाला था। 23 अप्रैल से फोन पर बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन


गाड़ी स्वामी को 25 अप्रैल को नोएडा जाना था। 25 अप्रैल की सुबह शातिरों ने फोन पर जानकारी व कीमत पूछी और कहा कि आप गाड़ी को कब दिखाओगे। वाहन स्वामी के यह कहने पर कि बस्ती आकर गाड़ी को देख जाओ इस पर शातिरों ने दूरी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बेचने की सूचना डालना पड़ा भारी

said to test drive stolen the scorpio

पता पूछने पर बताया कि किशनी क्षेत्र में हम लोग रहते है और अपने नाम बीपी व टोनी बताए। 25 अप्रैल को किशनी आने की बात तय हो गई और शाम पांच बजे हनुमंत अपने भाई के साथ किशनी आ गए। यहां गाड़ी की कीमत 3.50 लाख तय हो गई और टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी में बैठ लिए।

दूर जाने पर हनुमंत प्रताप के भाई अजय प्रताप ने कारण पूछा तो शातिरों ने पैसे एक गांव रखे होने की बात कही। क्षेत्र के एक गांव में पहुंचकर एक घर पर पानी पीने के बहाने ले गए। गाड़ी से उतरते ही पैसे लाने की कहकर गाड़ी लेकर चले गए।

देर होने पर शातिरों के साथी ने बाइक पर बैठाकर किशनी चौराहे पर छोड़ दिया। दोनो भाई पहले तो गाड़ी के लाने की बात करते रहे और उधर से आने की बात कही जाती रही। घटना की तहरीर थाने पर दी गई। हरकत में आई थाना पुलिस ने शातिरों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed