फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sahu sunil car selected for auto expo 2016

ऑटो एक्सपो में चुनी गई यूपी के सुनील की कार, क्या है खासियत

Tue, 02 Feb 2016 11:19 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
sahu sunil car selected for auto expo 2016

दिल्ली के प्रगति मैदान में दो से आठ फरवरी तक चलने वाली ऑटो एक्सपो 2016 में इस बार बिलारी के साहू सुनील सहाय की 1960 में इटली में निर्मित फिएट स्पाइडर टू सीटर स्पोर्ट्स कार का चयन किया गया है।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटो मोबाइल्स मैनुफैक्चरर (सियाम) द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में इस बार उन दो और चार पहिया वाहनों को शामिल किया है, जिनका इस्तेमाल बॉलीवुड में फिल्मांकन के दौरान किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम शंकर भवन बिलारी में साहू सुनील सहाय ने बताया कि उनकी यह फिएट स्पाइडर कार इटली में बनी है। खास बात यह है कि ये कारें केवल 395 ही बनीं। इनमें से भारत में इस कार के अलावा एक या दो और हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कार में राजेश खन्ना ने गाया था गाना

sahu sunil car selected for auto expo 2016

1972 में फिल्म मेरे जीवन साथी में सिने अभिनेता राजेश खन्ना ने इसी कार में सवार होकर गाना गाया था चला जाता हूं किसी की धुन में खुशी के तराने लिए। इस कार का जीर्णोद्धार विश्व प्रसिद्ध कार एक्सपर्ट आरके धवन उर्फ  टू टू धवन द्वारा किया गया था।

उन्होंने बताया कि वह विंटेज क्लासिक कार क्लब ऑफ इंडिया एवं हैरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य हैं। उन्हें इस प्रदर्शनी के लिए सियाम के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सुगातोसेन ने आमंत्रित किया था। इस प्रदर्शनी का समापन आठ फरवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed