{"_id":"0ab452892c5bf429de1fe0a3661c028e","slug":"sahitya-akademi-to-munawwar-rana-and-ramesh-chandra-shah-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनव्वर राणा और रमेशचंद्र को साहित्य अकादमी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुनव्वर राणा और रमेशचंद्र को साहित्य अकादमी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
साहित्य अकादमी ने भारतीय भाषाओं के लिए 2014 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर रमेशचंद्र शाह को उनके उपन्यास ‘विनायक’ के लिए दिया जाएगा।
वहीं, उर्दू के नामचीन शायर मुनव्वर राणा को कविता संग्रह ‘शाहदाबा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इनके साथ ही 22 भाषाओं के साहित्यकारों को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार अगले साल 9 मार्च को प्रदान किए जाएंगे। मणिपुरी और संस्कृत भाषा के पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।