फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   saharanpur riot issue in parliament

संसद में भी सुनाई देगी सहारनपुर दंगे की गूंज

Mon, 28 Jul 2014 07:19 AM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 07:19 AM IST
विज्ञापन
saharanpur riot issue in parliament

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की गूंज सोमवार को संसद में भी सुनाई देगी। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम दलों ने इस मामले को संसद में उठाने की तैयारी की हुई है। उधर दंगे को लेकर रविवार को आरोप प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर वोट बैंक के लिए जानबूझकर तनाव बनाए रखने का आरोप लगाया है तो राजद ने कहा है कि केंद्र की सत्ता में बदलाव के बाद देश भर में सांप्रदायिक वैमनस्य बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा है कि राज्य सरकार बार-बार प्रशासनिक स्तर पर सही समय पर सही कार्यवाही करने से चूक रही है। वहीं अखिलेश सरकार का बचाव करते हुए सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने फायदे के लिए प्रदेश में शांति का माहौल खराब करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस मसले पर विपक्ष राजनीति की कोशिश करता है तो कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने यूपी सरकार को ठहराया दोषी

saharanpur riot issue in parliament

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सहारनपुर दंगे के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि राज्य सरकार  वोट बैंक की राजनीति के लिए खुद ही माहौल को तनावपूर्ण बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सौहार्द्र और शांति चाहती है। हर व्यक्ति को पूजा करने का अधिकार है और उसमें हस्तक्षेप करने का किसी को अधिकार नहीं है, लेकिन अखिलेश यादव की सरकार हर मोर्चे पर कमजोर साबित हुई है। यह संदेश गया है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। जब भी ऐसी तनावपूर्ण स्थिति आती है, सरकार अक्षम साबित होती है।

कांग्रेस ने भी राज्य सरकार पर हालात न संभालने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीते कई अन्य मामलों की तरह राज्य सरकार इस मामले में भी राजनीतिक और प्रशासनिक चूक कर बैठी। उन्होंने कहा कि जब अदालत ने जमीन विवाद के संबंध में कोई फैसला सुनाया था और यह मामला सीधे सीधे दो धर्मों के बीच जुड़ा था, तब ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार को बेहतर सूझबूझ दिखाने की उम्मीद थी।

भाजपा और कांग्रेस के उलट राजद ने इस मामले में सीधे भाजपा पर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बदलाव के साथ ही देश के सांप्रदायिक सौहार्द को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सहारनपुर में शनिवार को धार्मिक स्थल की जमीन विवाद मामले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed