{"_id":"767a44dc0ed78278efee126cecc7e3ba","slug":"sahara-group-s-aamby-valley-sealed-on-non-payment-dues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.82 करोड़ के बकाये पर सहारा की दस हजार एकड़ की एंबी वैली सील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
4.82 करोड़ के बकाये पर सहारा की दस हजार एकड़ की एंबी वैली सील
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत राय के जेल जाने के बाद से कंपनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां चार करोड़ के बकाये पर प्रशासन ने सहारा ग्रुप की बहु चर्चित टाउनशिप एंबी वैली को सील कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने जिस टाउनशिप को सील किया वह दस हजार एकड़ से ज्यादा जगह में फैली हुई है। पुणे के लोनावाला में स्थित इस संपति को मुलसी तालुका के तहसीलदार ने नॉन एग्रीकल्चर टैक्स के 4.82 करोड़ रुपये का भुगतान न होने की एवज में सील कर दिया।
विज्ञापन
सहारा ग्रुप की एंबी वैली उस समय चर्चाओं में आई थी जब एक भारतीय नियामक ने जांच में पाया था कि इस प्रोजक्ट को बचाए रखने के लिए 15 अरब रुपये खपा दिए गए।
विज्ञापन
