फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sahara group hotel Grosvenr House sales is now delayed

तो फिलहाल बच गया सहारा समूह का लंदन होटल

Mon, 08 Jun 2015 05:34 PM IST
एजेंसी लंदन/नई दिल्ली
एजेंसी लंदन/नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jun 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sahara group hotel Grosvenr House sales is now delayed

संकट से जूझ रहे सहारा समूह को रविवार को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब अरबपति डेविड रूबेन और सिमोन रूबेन उसके तीन होटलों पर चल रहे बैंक ऑफ चाइना के कर्ज का अधिग्रहण करने पर सहमत हो गए। इससे लंदन में सहारा समूह के प्रख्यात होटल ग्रोसवेनर हाउस की बिक्री फिलहाल टल गई है। कर्ज न चुकाने के चलते बैंक ऑफ चाइना इसे नीलाम करने जा रहा था। इस सौदे से सहारा के तीनों प्रतिष्ठित होटल उसके हाथ से जाने से बच गए हैं। आगे चलकर सहारा इनकी सही दाम पर बिक्री कर अपने चेयरमैन सुब्रत राय की रिहाई के लिए जरूरी रकम जुटा सकता है।

विज्ञापन


इस बीच, संडे टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्ज की रिफाइनेंस डील करीब 850 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,500 करोड़ रुपये की है।संपर्क किए जाने पर सहारा के प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि रूबेन ब्रदर्स के साथ ‘अंतिम मिनट का सौदा’ हो गया है और अब बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि प्रवक्ता ने इस डील के आकार को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन

सहारा के विदेश में हैं तीन होटल

Sahara group hotel Grosvenr House sales is now delayed

‘तकनीकी डिफाल्ट’ के बाद ‘द ग्रोसवेनर हाउस’ को इसके कर्जदाता बैंक ऑफ चाइना ने इस साल की शुरुआत में नीलामी के लिए उतार दिया था। सहारा समूह एक साल से तिहाड़ जेल में बंद अपने चेयरमैन सुब्रत राय को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। सहारा अपनी विभिन्न संपत्तियों के जरिए जमानत की राशि जुटाने की कोशिश कर रहा है।

इन संपत्तियों में उसके विदेश में तीन होटल भी हैं। सहारा के प्रवक्ता के मुताबिक, समूह दुनिया के प्रतिष्ठित होटलों में से एक लंदन स्थित ग्रोसवेनर हाउस की बिक्री को टालने में कामयाब रहा है। ‘समूह के चेयरमैन की अगुवाई में रूबेन ब्रदर्स से चल रही बातचीत में अंतिम समय पर सहमति बन गई।

अब बैंक ऑफ चाइना के कर्ज के अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। विदेश में समूह के दो अन्य होटल हैं। ये हैं न्यूयार्क पार्क प्लाजा और न्यूयार्क ड्रीम होटल।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed