{"_id":"d54292805b46417cd1fad283b48bd248","slug":"sahara-group-chief-subrata-roy-convinces-supreme-court-to-grant-greater-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत को मिली 15 दिन की रियायत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुब्रत को मिली 15 दिन की रियायत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
सहारा समूह के चीफ सु्ब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन की और रियायत दी है। सुब्रत रॉय को 15 दिन और तिहाड़ जेल के गेस्ट हाउस में रहने की मोहलत सुप्रीम कोर्ट ने प्रदान की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दस हजार करोड़ की राशि के प्रबंध के लिए सु्ब्रत रॉय अपनी विदेशी संपत्तियों को को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्हें बातचीत को अंतिम रूप देने के लिए ये सुविधा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
सुब्रत रॉय के वकील ने शीर्ष न्यायालय से विदेशी संपत्तियों को बेचने के लिए दस दिन की और मोहलत मांगी थी। वकील की दलील थी कि समाचारपत्रों में प्रकाशित खबरों के कारण ब्रिटेन से हुआ करार टूट गया था।
विज्ञापन
सुब्रत को दिल्ली तिहाड़ जेल के कॉन्फ्रेंस रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा दी गई है। सुब्रत रॉय ने न्यूयॉर्क के दो और लंदन का एक होटल बेचने का फैसला किया है।