फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   safety-device-for-girls

यौन हमलों से बचाएगी ‘अम्मा’ की डिवाइस

Thu, 12 Sep 2013 06:49 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
safety-device-for-girls

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जुटे केरल के युवा साइबर पेशवरों ने एपीएसएस डिवाइस इजात की है, जो उनकी सुरक्षा करेगी।

विज्ञापन


यह डिवाइस एक बटन दबाने पर वॉयस कॉल या एसएमएस से तुरंत कई स्थानों पर संवाद कायम करने के साथ पुलिस स्टेशन, अस्पताल और फायर स्टेशन को स्वचलित सूचना प्रदान कर देगी।

अम्मा के निर्देश पर बनी ये डिवाइस

माता अमृतानंदमयी मठ के अमृता पर्सनल सेफ्टी सिस्टम (एपीएसएस) की मदद से साइबर एक्सपर्ट ने इसे तैयार किया है।

यौन अपराधियों से बचने के लिए महिलाओं को अब मिर्ची पाउडर या स्प्रे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोल्लम स्थित अमृता विश्वविद्यालय के साइबर प्रणाली एवं नेटवर्क केंद्र की निदेशक डॉ. कृष्णाश्री अच्युतन ने बताया कि एपीएसएस एक दिखाई नहीं देने वाली, पहनने योग्य और आसानी से संचालित इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अम्मा के नाम से मशहूर माता अमृतानंदमयी ने 16 दिसंबर की दिल्ली की घटना व महिलाओं प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर इस तरह की डिवाइस को लॉंच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डिवाइस को एक बाली, अंगूठी या अन्य किसी भी एक्सेसरीज में आसानी से छिपाकर लगाया जा सकता है। इलेक्ट्रोनिक चिप के जरिए संचालित इस डिवाइस में कुछ नंबर फीड किए जा सकेंगे और एक बटन दबाकर वॉयस मेल के जरिए खतरे के समय युवती सभी नंबरों पर एक साथ सूचना दे सकेगी।

इस डिवाइस को जल्द ही ऐसी प्रौद्योगिकी से लैस किया जाएगा, जिससे घटनाओं की वीडियो टेपिंग भी हो सके।
मठ के सूत्रों के अनुसार इस डिवाइस का सफल प्रयोग तो कर लिया गया है।

लेकिन इसकी लॉंचिंग के समय अम्मा ही इसकी सभी विशेषता के बारे में बताएंगी। बताया जाता है कि इसकी कीमत आम महिलाओं की भी पहुंच के भीतर 500 से 1000 रुपये के बीच होगी।

27 सितंबर को माता अमृतानंदमयी के जन्मदिन के दिन इस डिवाइस की लॉंचिंग की जाएगी। इस डिवाइस की विशेषता यह भी है कि वह ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी काम करेगी जहां संचार की गति काफी कम है।


29 अमेरिकी पेटेंट की लेखिका डॉ. अच्युतन के अनुसार 15 से अधिक सुविधाओं से युक्त इस डिवाइस को मानसिक रूप से विकलांग लोगों के सुरक्षा कवच के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed