फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sadhvi prachi wants naved to be handed to Hindu sangathans

साध्वी प्राची बोलीं- संसद में बैठे हैं एक-दो आतंकी

Thu, 06 Aug 2015 08:40 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi prachi wants naved to be handed to Hindu sangathans

अपने बयानों से सुर्खियों में छायी रहने वाली हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि संसद में 1-2 आतंकी बैठे हैं। यह नया शिगूफा छोड़कर उन्होंने एक नई बहस छेड़ दी है। यह बयान देकर साध्वी प्राची ने जनता की तरफ से चुने गए सांसदों को कठघरे में खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वह अपने आप को भाजपा से जुड़ा होना बताती रही हैं,जबकि बीजेपी उनसे किनारा करती रही है। साथ ही साध्वी प्राची ने मांग की है कि पूछताछ के बाद कल पकड़े गए आतंकी नवेद को हिंदुवादी संगठन को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन


साध्वी प्राची के बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी को माहौल बिगाड़ने वाले नेता पर कार्रवाई करनी चाहिए।वह देश का माहौल बिगाड़ने का कार्य बार-बार करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा से साध्वी प्राची का कोई संबंध नहीं'

Sadhvi prachi wants naved to be handed to Hindu sangathans

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि साध्वी प्राची से भाजपा का कोई संबंध नहीं है। यह जरूर है कि साध्वी प्राची भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन उसके बाद से भाजपा से उसका कोई संबंध नहीं रहा।

मोबाइल से सदस्य बनी हों तो समीक्षा में ही पता चल सकेगा। उनके बयानों से भी भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

इसके विपरीत साध्वी जब भी किसी पर निशाना साधती हैं वह अपने आप को भाजपा का ही सदस्य बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed