फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sadhvi Prachi targets Laxmikant vajpayee.

वाजपेयी पर भड़की साध्वी प्राची बोली, हिंदुत्व की लड़ाई लड़ती रहूंगी

Sat, 04 Jul 2015 12:53 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi targets Laxmikant vajpayee.

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विहिप नेत्री डॉ. साध्वी प्राची ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी पर तंज कसे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाजपेयी एसी में बैठकर राजनीति न करें। हिंदुत्व की लड़ाई वह लड़ती रही हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। मुजफ्फरनगर के भूम्मा में हुए सांप्रदायिक विवाद में पुलिस प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते समय डॉ. साध्वी प्राची कुछ देर के लिए दुल्हैड़ा स्थित एक हॉस्टल में रुकीं। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा जो बयान दिया गया है, वह बेहद शर्मनाक है। वह हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रही हैं और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि वाजपेयी एसी में बैठकर राजनीति कर रहे हैं और हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है। वह एसी से बाहर निकले और हिंदुत्व की लड़ाई लड़ें।

अमरनाथ यात्रियों के लिए साध्वी प्राची द्वारा दिए गए बयान पर अडिग रहते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं की कोई भी धार्मिक यात्रा हो, उस पर अक्सर हमले होते हैं, लेकिन मुस्लिमों की हज यात्रा में हमले क्यों नहीं होते। अगर यही हालात रहे तो फिर हज यात्रा पर भी संकट आ सकता है।

आजम खां पर भी साधा निशाना, बोली आजम हैं देशद्रोही

Sadhvi Prachi targets Laxmikant vajpayee.

ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा पर साध्वी प्राची के विवादित बयान पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा था कि साध्वी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। वाजपेयी के इस बयान पर साध्वी प्राची ने यह प्रतिक्रिया दी।

साध्वी ने सपा सरकार पर भी तीखे प्रहार किए और कहा कि इस सरकार में लगातार दंगे हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह हैदराबाद के औवेसी और रामपुर के आजम खां के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगी।

प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री आजम खां पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां देशद्रोही हैं। उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी का नाम किसी देश भक्त के नाम से क्यों नहीं रखा। अगर वह देश भक्त थे तो अपनी यूनिवर्सिटी का नाम वीर सावरकर, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां के नाम से रखते।

उन्होंने भूम्मा के दंगे में सस्पेंड किए गए एसओ को तत्काल बहाल करने की मुजफ्फरनगर के प्रशासन से मांग की है। कहा, भूम्मा में हुए सांप्रदायिक बवाल पुलिस प्रशासन और सपा की देन है। इस दौरान ललित चौहान, संयोगिता त्यागी, ठाकुर ब्रजेश सिंह, गौरव चौहान, विक्रांत ढाका, मनोज शर्मा, ईबु चौहान, सुधीर चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed