आजम को पाकिस्तान भेजो, टिकट मैं बुक कराऊंगी, बोलीं साध्वी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पादों बयानों के लिए मशहूर साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आजम खान जैसे नेता को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो मैं अपनी जेब से उनका पाकिस्तान का टिकट बुक करवा दूंगी।
साध्वी प्राची ये बयान जालंधर में भाजपा की दलित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिया है। हिट एंड रन मामले में सलमान खान को हुई सजा पर साध्वी प्राची ने टिप्पणी की।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं। महात्मा गांधी को उन्होंने ब्रिटिश एजेंट बताया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।
प्राची ने इससे पहले कहा था कि जिनके दो बच्चे से अधिक हों, उनसे मतदान का अधिकार छीन लिया जाना चाहिए।
सलमान खान की सजा पर फिर बोलीं साध्वी
पंजाब की राजनीति पर टिप्प्णी करते हुए प्राची ने कहा कि पंजाब में ड्रग केस में नाम आने पर शिरोमणि अकाली दल ने दलित मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर को पदमुक्त कर दिया जबकि राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को पावरफुल बना रखा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग हैं और दलित उत्पीड़न की घटनाएं भी पंजाब में काफी अधिक हैं। केंद्र सरकार में दलितों को पूरा अधिकार और प्रतिनिधित्व मिला हुआ है। पंजाब में दलित विधायकों और मंत्रियों को हाशिए पर डाल दिया गया है।
राम मंदिर के मुद्दे पर साध्वी प्राची ने कहा कि अभी चार साल का वक्त पड़ा है, मंदिर का निर्माण इस दौरान हो जाएगा। काफी कुछ पाइपलाइन में है। साध्वी ने कहा कि यहां पर साध्वी प्रज्ञा जेल में है और सलमान खान को एक घंटा भी जेल में नहीं जाना पड़ता क्योंकि वह मुसलमान है।