फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sadhvi Prachi on Kanwar Yatra and DJ issue.

कांवड़ यात्रा में जरूर बजेगा डीजे: साध्वी प्राची

Sat, 18 Jul 2015 07:45 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi on Kanwar Yatra and DJ issue.

हिंदू युवा वाहिनी की वरिष्ठ प्रवक्ता साध्वी प्राची ने दो टूक कहा कि प्रशासन पहले कांवड़ यात्रा के दौरान मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करके दिखाए। अगर प्रशासन ऐसा नहीं कर सका तो कांवड़ यात्रा में डीजे हरहाल में शामिल होंगे और हरिद्वार से कांवड़ लेकर पिरान कलियर के बजाए दिल्ली हाईवे-58 से गुजरेंगे।

विज्ञापन


जोया पहुंचने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने साध्वी डॉ. प्राची का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दिनों में डीजे जरूर बजेगा। कोई इसे रोक नहीं सकता।

'हरिद्वार से दिल्ली हाइवे-58 से निकलेंगे कांवड़िए'

Sadhvi Prachi on Kanwar Yatra and DJ issue.

साध्वी प्राची ने आगे कहा कि हम धूमधाम से पवित्र नगरी हरिद्वार से गंगा जल लेने जाएंगे। यह हमारी आस्था का सवाल है। अगर प्रशासन को प्रतिबंध ही लगाना है तो कांवड़ यात्रा के दिनों में मस्जिदों के लाउडस्पीकर को बंद कराए।

उन्होंने कहा कि पिरान कलियर से होकर कांवड़ लेने नहीं जाएंगे। क्योंकि, 15-20 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ता है। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे-58 सीधा रास्ता है और इसी रास्ते से कांवड़ यात्रा निकलेगी।

इस मौके पर वाहिनी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लाठौरी, विभाग प्रभारी सुशील कुमार मौर्य समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed