फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sadhvi prachi controversial statement on 4 children not 40 puppies.

'4 बच्चे पैदा करने को कहा था, 40 पिल्ले नहीं'

Mon, 02 Feb 2015 03:52 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
sadhvi prachi controversial statement on 4 children not 40 puppies.

विकास के नाम पर केंद्र की सत्ता हासिल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सांसदों और मंत्रियों को गलतबयानी से बचने की सलाह दे चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा नेता सुधरते नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


हर हिंदू महिला को चार बच्चे पैदा करने की नसीहत देने वालीं भाजपा नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में बोलते हुए साध्वी ने अपने पुराने बयान पर सफाई देने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने अपनी सफाई में जो कहा वो और भी विवादित हो गया। साध्वी ने कहा कि मैंने चार बच्चे पैदा करने के लिए कहा था 40 पिल्ले नहीं।
विज्ञापन

'लव जेहाद' का मुद्दा उठाया

sadhvi prachi controversial statement on 4 children not 40 puppies.

किसी समुदाय विशेष का नाम लिए बिना ही साध्वी ने कहा कि ये लोग जो 35-40 पिल्ले पैदा करते हैं, फिर लव जेहाद फैलाते हैं। उस पर कोई बात नहीं करता है। लेकिन मेरे बयान के बाद इतना बवाल मच गया।

बदायूं में एक कार्यकर्ता सम्‍मेलन में बोलते हुए साध्‍वी प्राची ने ये बेतुका बयान दिया। साध्वी यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि आज से 1400 साल पहले सभी लोग हिंदू हुआ करते थे। ऐसे में चाहे आजम खान या फिर परवेज मुशर्रफ, गिलानी या शाही इमाम बुखारी सभी को घर वापसी करनी चाहिए। उनके लिए घर वापसी के दरवाजे खुले हुए हैं।

साध्‍वी प्राची के बोल यहीं नहीं रूके उन्होंने शाही इमाम को 'भैंसा' तक कह डाला और सपा नेता आजम खान को भी घर वापसी का न्यौता दिया।

पहले भी आए हैं ऐसे विवादित बयान

sadhvi prachi controversial statement on 4 children not 40 puppies.

साध्वी प्राची ने भड़काऊ भाषण में महात्मा गांधी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि गांधी का कहना था कि कोई एक थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो। अगर आज गांधी होते तो मैं पूछती कि तीसरा गाल कहां से लेकर आएंगे?

साध्वी प्राची ने कार्यक्रम के दौरान मंच से ये भी ऐलान किया कि अगर कार्यक्रम में आए लोगों में से किसी के पास 5 से 10 बच्चे हैं तो वो मेरे पास आएं मैं उन्हें सम्मानित करूंगी।

आपको बता दें कि चार बच्चों को लेकर पहले भी भाजपा नेताओं की ओर से ऐसे बयान आ चुके हैं। सबसे पहले 4 बच्चों वाला बयान भाजपा सांसद साक्षी महाराज की ओर से आया। हालांकि बाद में पार्टी ने उनके बयान से किनारा किया और चारों ओर विरोध के बाद साक्षी महाराज ने अपना बयान वापस ले लिया था।

इसके बाद साध्वी प्राची ने भी 4 बच्चों की बात की थी। लेकिन अब उन्होंने अपने 4 बच्चों वाले बयान पर सफाई देते हुए एक बार फिर से बेतुका बयान देकर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed