{"_id":"f80a9cc4683294af46315d9622af9a29","slug":"sadhu-yadav-meets-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से मिले साधु, पार्टी से निकालने की तैयारी में कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी से मिले साधु, पार्टी से निकालने की तैयारी में कांग्रेस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साले साधू यादव के नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कांग्रेस के लिए असहज स्थिति हो गई है। बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव में साधु यादव को कांग्रेस अपना चेहरा बनाकर उतरी थी।
विज्ञापन
मगर अब साधु यादव का झुकाव मोदी के प्रति ज्यादा हो रहा है। शुक्रवार को मुलाकात के बाद वह 'नमो नमो' करने लगे और उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साध दिया। साधु को पार्टी से निकालने का कांग्रेस जल्द ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन
नमो जाप के बाद भी साधु की भाजपा में नो एंट्री
विज्ञापन
मोदी से मुलाकात के दौरान साधु के साथ कांग्रेस के नेता दसई राम भी मौजूद थे। इस समय नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। पार्टी इससे बचने की कोशिश कर रही है।
मगर पार्टी को रोज नई एक मुश्किल से सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के सामने मोदी की मुसीबत साधु यादव के तौर पर आई। चुनाव के बाद साधु यादव हालांकि कांग्रेस में ज्यादा सक्रिय नहीं थे।
मगर बिहार चुनाव के बाद से उन्होंने पार्टी से नाता नहीं तोड़ा था। मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल होने को लेकर भले ही साधु यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं।
लेकिन उन्होंने जिस तरह से मोदी का गुणगान करना शुरू कर दिया है। उससे उनकी आगे की राह भाजपा की ओर ही बढ़ती दिख रही है। खासकर साधु ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
राहुल और मोदी में अंतर को लेकर पूछे एक सवाल में उन्होंने कहा कि अगर आपको बीमारी है। मदद के लिए मिलना है तो राहुल से मिलने का वक्त तीन साल के बाद मिलेगा। मगर जबकि मोदी से मिलने का वक्त तुरंत मिल जाएगा।