फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sadhu yadav congress bihar

कांग्रेस ने साधु यादव को पार्टी से बाहर निकाला

Mon, 19 Aug 2013 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
sadhu yadav congress bihar

कांग्रेस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। हाल ही में उन्होंने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


पार्टी विरोधी रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया था। बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें पार्टी का चेहरा बनाकर उतरी थे, लेकिन उनके बगावती रुख से पार्टी इन दिनों असहज स्थिति में थी। 

विज्ञापन


मोदी को बताया था कांग्रेस के लिए चुनौती

पिछले दिनों नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद साधू यादव ने कहा था कि मोदी कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि राहुल से मिलना बहुत मुश्किल है, उनके पास पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए समय ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed