{"_id":"6017d9f4-88e3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sadananda-gowda-emerges-front-runner-for-state-bjp-chief-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदानंद गौड़ा कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सदानंद गौड़ा कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के लिए कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में चुनाव को देखते हुए अध्यक्ष पद पर सर्वमान्य नेता का चुनाव बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और कर्नाटक के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश की कोर कमेटी के नेताओं के साथ मुलाकात कर चर्चा की।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा प्रदेश पार्टी प्रमुख पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। 2008 में दक्षिण भारत में पहली बार भाजपा की सरकार के बनने के वक्त भी गौड़ा ही पार्टी के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी गौड़ा के पक्ष में माना जा रहा है। गौड़ा प्रभावशाली वोक्कलीगा समुदाय से आते हैं जोकि उनके पक्ष में जाता है।
हालांकि पार्टी के लिए सभी बड़ी चुनौती पार्टी छोड़कर जा चुके पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत समुदाय के नेता येदियुरप्पा की काट है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा और आर अशोक तथा पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
ईश्वरप्पा ने सात मार्च को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था।