{"_id":"e412e97d4945c019d8527bb54568dac8","slug":"sachin-tendulkar-make-a-new-record-in-parliament-hindi-news-sm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत रत्न सचिन संसद में भी बना गए रिकॉर्ड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत रत्न सचिन संसद में भी बना गए रिकॉर्ड
Updated Mon, 11 Aug 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का पूरे बजट सत्र में राज्यसभा आने का इरादा नहीं है। एनडीए सरकार गठन के बाद चल रहे पहले संसद सत्र में अब तक गैर हाजिर रहे सचिन ने आगे भी अनुपस्थित रहने की अर्जी राज्यसभा को भेजी है।
विज्ञापन
सदन में उनकी लगातार गैरहाजिरी पर उठ रहे चौतरफा सवालों और कुछ सांसदों की आपत्ति के बीच सदन के उप सभापति पीजी कुरियन ने सचिन की अर्जी स्वीकार कर ली।
अर्जी में सचिन ने कहा है कि वह व्यक्तिगत और व्यवसायिक वजहों से सदन नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने पारिवारिक व्यस्तता को भी अपने लगातार गैरहाजिर रहने की वजह बताई है।
विज्ञापन