फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sachin tendulkar granted leave from Rajya Sabha

सचिन को मिली राज्यसभा से छुट्टी

Mon, 11 Aug 2014 10:19 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar granted leave from Rajya Sabha
राज्यसभा सांसद बनने के बाद लगातार सदन से अनुपस्थित चल रहे सचिन तेंदुलकर की छुट्टी के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन


राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन ने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने सदन से अनुपस्थित रहने के लिए आवेदन दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

सचिन तेंदुलकर ने व्यक्तिगत, व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं और पारिवारिक मजबूरी के चलते सदन से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी।

यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है जिसमें सांसद अनुपस्थित रहने के लिए आवेदन मांगता है और सदन के सदस्यों द्वारा इसकी मंजूरी दी जाती है। लेकिन जैसे ही पीजे कुरियन ने सचिन के आवेदन को पढ़ना शुरू किया, सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

'सचिन ने किया है सदन का अपमान'

Sachin tendulkar granted leave from Rajya Sabha

समाजवादी पार्टी के महासच‌िव नरेश अग्रवाल ने सच‌िन तेंदुलकर पर जमकर हमला बोला। नरेश अग्रवाल ने कहा क‌ि सचिन दिल्ली में विज्ञान भवन आते हैं ‌लेकिन संसद में नहीं आते। इसका मतलब वह सदन की इज्जत नहीं करते हैं।

सचिन को इस पर सफाई देनी चाहिए कि दिल्ली में होते हुए भी वह सदन में क्यों नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बीच सचिन को दी छुट्टी

Sachin tendulkar granted leave from Rajya Sabha

हंगामे के बीच उपसभापत‌ि कुरियन ने कहा क‌ि सदन में मौजूद सांसद इस आवेदन पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं।

कुर‌ियन ने कहा क‌ि कई सदस्य अलग अलग कारणों से सदन में उपस्थ‌ित नहीं रहते हैं। इसी बीच सदन में सचिन की छुट्टी मंजूर कर दी गई।

हाल ही में सदन में अनुपस्थ‌ित रहने को लेकर सच‌िन तेंदुलकर और स्टार रेखा की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed