फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sachin Tendulkar breaks silence over his Rajya Sabha absent

सचिन ने खोला संसद में गैरमौजूदगी का राज

Sat, 09 Aug 2014 08:14 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar breaks silence over his Rajya Sabha absent

मौका तो था कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मानित करने का। लेकिन निगाहें सिर्फ सचिन तेंदुलकर की ओर थीं। सचिन भी जानते थे मीडिया की निगाहें उनकी ओर क्यों हैं?

विज्ञापन


यही कारण था कि उन्होंने मंच से ही अपने राज्य सभा में नहीं पहुंचने के कारण को स्पष्ट कर दिया।

यह भाई अजीत तेंदुलकर की बाईपास सर्जरी थी जिसने सचिन को राज्य सभा में आने से रोक रखा था। सचिन ने कहा कि इंग्लैंड से आने के बाद वह भाई के साथ अस्पताल में थे।

विज्ञापन

भाई की बीमारी को बताया कारण

Sachin Tendulkar breaks silence over his Rajya Sabha absent

पहले तो वह पदक विजेताओं को बता रहे थे कि सफलता उनके जितने चाहें कदम चूमें लेकिन हमेशा जमीन पर रहना। लेकिन अंत में वह असल मुद्दे पर भी आ गए। सचिन ने कहा कि उन्हें मालूम है कि राज्य सभा में नहीं आने का कारण मुद्दा बना हुआ है।

लेकिन वह बताना चाहते हैं कि यह एक ऐसा कारण था जिसे वह नजरअंदाज नहीं कर सकते थे। उनके घर का एक महत्वपूर्ण सदस्य बीमार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। लेकिन बात में उन्होंने खुलासा किया कि उनके भाई अजीत तेंदुलकर की बाई पास सर्जरी हुई है।

वह उन्हीं के पास थे। दरअसल यह खिलाड़ियों का कार्यक्रम था इस वजह से वह अपने को यहां आने से नहीं रोक पाए। बाद में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा भी कि सभी को मालूम है कि सचिन की जिंदगी में अपने भाई की क्या अहमियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed