'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन बने गायक, इस गीत को दी अपनी आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ भारत गान को अपनी आवाज देकर इसे लोकप्रिय बनाने की कोशिश की है।
इस गीत को शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने कंपोज किया है और शंकर महादेवन व अन्य ने गाया है। स्वच्छ भारत अभियान की पहली वर्षगांठ पर गांधीजी के जन्म दिन दो अक्तूबर को इसे जारी किया जाएगा।
मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा गाना
शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक स्वच्छ भारत गीत के लिए मशहूर हस्तियों का साथ आना आम लोगों को इस अभियान से जुड़ने में जोश व प्रेरणा का काम करेगा।
अधिकारी ने बताया कि मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने स्वच्छ भारत गान को लिखा है। सचिन तेंदुलकर ने इस गाने की कुछ पंक्तियों को आवाज दी है। मुकेश भट्ट के जरिए इसके वीडियो फीचर को तैयार किया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के जन आंदोलन बनने के बाद देश की मशहूर हस्तियों ने एकजुट होकर इस गाने को तैयार किया है। जनता को स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करने को इनके जरिए दूसरे कार्यक्रमों की भी शुरुआत की जाएगी।