फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sachin's bed record

राज्यसभा में सिर्फ 3 दिन मौजूद रहे सचिन

Mon, 21 Jul 2014 01:54 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
sachin's bed record

क्रिकेट के मैदान में रिकार्ड की शानदार झड़ी लगाने वाले सचिन तेंडुलकर ने अब एक ऐसा रिकार्ड बना दिया है जो देशवासियों को जरा भी पसंद नहीं आएगा।

विज्ञापन


वहीं बॉलीवुड की शान अभिनेत्री रेखा ने भी इस रिकार्ड में सचिन का ही पीछा किया है। इन दोनों से लोग ऐसे रिकार्ड की उम्मीद तो जरा भी नहीं कर रहे थे।

सचिन आए बस 3 ‌दिन

sachin's bed record

भारत रत्न सचिन तेंडुलकर को वर्ष 2012 में राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था। लेकिन सचिन ने एक सांसद के तौर पर राज्यसभा में जाना ही मुनासिब नहीं समझा।

रनों की बारिश करने वाले सचिन का रिकार्ड क्रिकेट के मैदान में भले ही अच्छा रहा हो लेकिन संसद में तो वह दो सालों में महज तीन दिन ही उपस्थित रहे।

आंकड़ों के अनुसार सचिन नॉमीनेशन के बाद केवल 3 दिन ही राज्यसभा में दिखाई दिए। सचिन पिछले साल नवंबर में ही क्रिकेट की दुनिया से विदा हुए हैं ऐसे में उनसे उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह अब राज्यसभा में उनको दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह करेंगे पर सचिन ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा के जलवे केवल 7 दिन

sachin's bed record

ये तो बात हुई क्रिकेट के भगवान की अब बात की जाए हुस्न की मल्लिका बॉलीवुड की सदाबहार नायिका रेखा की तो वो भी इस मामले में फिसड्डी ही दिखाई दीं।

रेखा को भी बड़ी उम्मीदों के साथ राज्यसभा का सांसद सचिन के साथ ही साल 2012 में मनोनीत किया गया था। लेकिन राज्यसभा में उपस्थिति को लेकर रेखा का रवैया भी नकारात्मक ही रहा।

रेखा का ग्लैमर राज्यसभा में केवल 7 बार ही दिखाई दिया। रेखा का रिकार्ड सचिन से बस कुछ ही बेहतर है।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed