फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sachin Pilot uncle shot by miscreants

सचिन पायलट के फूफा को बदमाशों ने गोली मारी

Wed, 17 Oct 2012 12:14 AM IST
हापुड़/अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Oct 2012 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot uncle shot by miscreants
केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट के फूफा अशोक कसाना को सोमवार की रात गांव निजामपुर में बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के समय कसाना अपने घर के अहाते में सो रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात अशोक कसाना (55) अहाते में सो रहे थे। रात करीब साढे़ तीन बजे अहाते की दीवार पर सीढ़ी लगाकर दो बदमाश अंदर घुस आए। बदमाशों ने उन्हें जगाया तो वे माजरा समझते ही उनसे भिड़ गए, लेकिन तभी एक बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


कसाना के बेटे नितिन उर्फ बॉबी ने बताया कि अशोक को पहले पहले रामा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल भेज दिया गया। वहां उनका ऑपरेशन हुआ है। सूचना मिलने के बाद एसपी अब्दुल हमीद पुलिस अफसरों के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में नितिन ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नितिन ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed