{"_id":"520668532c2732fde9eb7355b01c98fa","slug":"sachin-pilot-targets-bjp-hindi-news-rs-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समाज को तोडऩे वाले बयान देती है भाजपा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'समाज को तोडऩे वाले बयान देती है भाजपा'
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 16 Sep 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के उप चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्साहित सचिन पायलट ने कहा है कि देशभर में हुए उपचुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। इसका कारण है कि भाजपा नेता अक्सर समाज को तोडऩे वाले बयान देते रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने राजस्थान सरकार को सलाह दी कि सरकार को इस हार से सबक लेना चाहिए और अपने नौ महीने के कार्यकाल में जनता के हित के लिए जो काम नहीं किए थे, अब वे शुरू करने चाहिए।
विज्ञापन
पायलट ने जीत के बाद दी अपनी प्रतिक्रिया में कहा चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज करना, शानदार विजय है। उन्होंने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही ये नतीजे आए हैं। यह जीत कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में होने के कारण धन और बल का दुरूपयोग किया और मतदाताओं को डराया और कई तरह के प्रलोभन भी दिए। लेकिन जनता ने भाजपा की हर बात को नाकार दिया और भाजपा के बजाय कांग्रेस को मत डाले। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रदेश के युवाओं के बिना हासिल नहीं की जा सकती थी।