फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sachin most plausible peronality in india

मोदी, बिग बी, केजरीवाल से आगे सचिन

Mon, 13 Jan 2014 12:54 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Mon, 13 Jan 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sachin most plausible peronality in india

नई नवेली आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल इन दिनों टीवी चैनलों से लेकर देश-दुनिया के लोगों के बीच चर्चा में हैं।

विज्ञापन


उनके साथ ही भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी अच्छी खासी शोहरत बटोर रहे हैं लेकिन इन दोनों को क्रिकेट के मैदान में विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पछाड़ दिया।

हालांकि तेंदुलकर क्रिकेट के सभी संस्करणों से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है।

ब्रिटिश अखबार टाइम्स के लिए यूगव ने एक सर्वे कर दुनिया के जीवित 30 सबसे प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट तैयार की है। लिस्ट के टॉप टेन में सचिन तेंदुलकर के साथ नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन और अब्दुल कलाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे पसंदीदा जीवित व्यक्ति हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दूसरे स्थान पर हैं। टॉप टेन में कोई भी ब्रिटिश शख्सियत जगह बनाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूगव की जीवित सबसे प्रशंसित लोगों की लिस्ट में टॉप टेन में सचिन तेंदुलकर 5वें, नरेंद्र मोदी 7वें, बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 9वें और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम 10वें स्थान पर हैं।


इसके अलावा सूची में समाजसेवी अन्ना हजारे 14वें और वर्तमान भारतीय राजनीति को प्रभावित करने वाले अरविंद केजरीवाल 18वें नंबर हैं।

भारतीय उद्योगपति रतन टाटा 30वें स्थान पर हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान बारहवें स्थान पर रहे।

टॉप टेन प्रशंसित लोग
1. बिल गेट्स
2. बराक ओबामा
3. व्लादिमीर पुतिन
4. पोप फ्रांसिस
5. सचिन तेंदुलकर
6. शी जिनपिंग
7. नरेंद्र मोदी
8. वारेन बफेट
9. अमिताभ बच्चन
10. अब्दुल कलाम

किसको कितने वोट
सचिन को 3.28 प्रतिशत वोट हासिल हुए जबकि मोदी को 2.55 प्रतिशत और बिग बी को 2.01 प्रतिशत मत मिले।

भारत में सचिन टॉप पर
यूगव ने भारत में किए अपने सर्वे में सचिन तेंदुलकर को पहला स्थान दिया। रोचक बात यह है कि सर्वे के मुताबिक भारत में मोदी, गेट्स और अमिताभ बच्चन को पछाड़कर ओबामा दूसरे स्थान पर रहे।

कैसे हुआ सर्वे

भारत समेत दुनिया  के 13 देशों के प्रसिद्ध लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। इस सर्वे में करीब 14,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

सर्वे में शामिल देश
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, भारत, चीन, मिस्र, नाइजीरिया और ब्राजील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed