{"_id":"7e3a8820-5ad3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sabotage-in-camp-of-asaram-bapu-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में आसाराम बापू के शिविर में तोड़फोड़ ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इलाहाबाद में आसाराम बापू के शिविर में तोड़फोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के मुद्दे पर बयान देकर विवादों में घिरे आसाराम बापू के के इलाहाबाद स्थित शिविर में बुधवार को तोड़फोड़ की कोशिश की गई। उपद्रवियों ने शिविर के प्रवेश द्वार में आग लगा दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लपटों पर काबू पाया। हालांकि स्थानीय पुलिस ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
बुधवार को सुबह लगभग दस बजे शहर के नागवासुकि क्षेत्र के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह को वायरलेस पर सूचना मिली कि आसाराम बापू के शिविर के प्रवेश द्वार में आग लग गई है।
विज्ञापन
उन्होंने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। संत के शिविर में आग लगाए जाने की सूचना पर कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने सुबह उनके शिविर में तोड़फोड़ की कोशिश की और प्रवेश द्वार में आग लगा दी। सूत्रों का कहना है कि आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले दिल्ली गैंगरेप के मुद्दे पर आसाराम बापू की ओर से की गई टिप्पणी से आहत थे। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई तहरीर नहीं दी गई और इस तरह की घटना की जानकारी है।
विज्ञापन