फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sabir Ali to drag Naqvi to court for terror link claims

साबिर दिखाए तेवर, नकवी के खिलाफ करेंगे मानहानि का केस

Sat, 29 Mar 2014 08:08 PM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sabir Ali to drag Naqvi to court for terror link claims

भाजपा से निकाले गए साबिर अली ने पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी को चुनौती देते हैं कि वो सोमवार तक भटकल से उनका संबंध जोड़ने के सबूत दें वरना वो उन पर मानहानि का दावा ठोंकेंगे। शनिवार को ही भाजपा ने उनकी सदस्यता निरस्त की है।

विज्ञापन


साबिर अली ने कहा, "मैं उनको चुनौती देता हूँ कि अगर आपके पास किसी भी तरह का कोई भी सुबूत है तो सामने आ जाओ। अपने घर बुलाओ, मैं आने को तैयार हूँ। आप मेरे घर आ जाओ या तीसरा घर चुन लो। नहीं तो उन पर सोमवार को मानहानि का मुकदमा करने जा रहा हूँ।"
विज्ञापन


नकवी ने साबिर अली को पार्टी में शामिल किए जाने का विरोध करते हुए एक ट्वीट में कहा था, "आतंकवादी भटकल के दोस्त भाजपा में शामिल हो चुके हैं...जल्द ही दाऊद भी स्वीकार होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक करेंगे मानहानि का केस

Sabir Ali to drag Naqvi to court for terror link claims

साबिर अली ने बीबीसी संवाददाता विनीत खरे से ख़ास बातचीत में कहा कि अगर नकवी के पास ऐसे सबूत हैं तो पेश करें वरना 'मैं उन पर सोमवार को मानहानि का केस करने जा रहा हूं।'

इससे पहले पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेस करके कहा कि भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने साबिर अली की सदस्यता को निरस्त करने का फ़ैसला किया है।

रविशंकर ने कहा कि ख़ुद साबिर अली ने पार्टी को एक पत्र लिखकर आग्रह किया कि जब तक उनके ख़िलाफ़ लग रहे आरोप शांत नहीं हो जाते, उनकी सदस्यता को स्थगित रखा जाए।

मोदी की तारीफ पर जेडीयू ने किया बाहर

Sabir Ali to drag Naqvi to court for terror link claims

साबिर अली जेडीयू से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें कथित तौर पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करने के कारण सोमवार को पार्टी से निकाल दिया गया था जिसके बाद वो भाजपा में शामिल हुए।

हाल के दिनों में ये दूसरा मामला है जब भाजपा में शामिल किए गए किसी नेता को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

इससे पहले कर्नाटक में श्रीराम सेने के नेता प्रमोद मुतालिक को पार्टी में शामिल करने के पाँच घंटे के बाद ही बाहर निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed