फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   saamna questioned modi on pak visit

'पाक जाने वाले की ज्यादा दिन नहीं चलती राजनीति'

Mon, 28 Dec 2015 11:30 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
saamna questioned modi on pak visit

प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर उसकी सहयोगी शिवसेना ने भी तंज कस दिया है, शिवसेना के मुखपत्र सामना में धाड़सी भेंट नाम से छपे संपादकीय में इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा गया है कि जो भी नेता पाकिस्तान से याराना करता है या उसकी धरती पर जाता है उसकी राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती।

विज्ञापन


लेख में पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आड़वाणी और अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर जाने के बाद पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आड़वाणी का जो हश्र हुआ वो सबने देखा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी बस लेकर लाहौर गए थे वो भी दोबारा सत्ता में नहीं लौट सके इसलिए कहीं पाकिस्तान प्रेम में मोदी का हाल भी दोनों नेताओं जैसा न हो जाए। ये एक अंध श्रद्धा है पाकिस्तान की जमीन शापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के साहस की तारीफ भी की

saamna questioned modi on pak visit

इसलिए पाकिस्तान की जमीन से ज्याद चुम्मा चुम्मी ठीक नहीं है क्योंकि वो हजारों सैनिकों की शहादत के कारण शापित है। लेख में ये भी सवाल उठाया गया है कि क्या कांग्रेस का कोई प्रधानमंत्री ऐसा कदम उठाता तो भाजपा का क्या रुख होता?

हालांकि संपादकीय में मोदी के इस कदम की सराहना भी की गई है। लिखा है नरेंद्र मोदी गजब के साहसी व्यक्ति हैं, उन्होंने पाकिस्तान से वार्ता शुरू करके बहुत साहसी कदम उठाया है।

मोदी दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अगर पाक प्रधानमंत्री भी मोदी के जन्मदिन पर बधाई देने अचानक भारत चले आएं तो लोगों को आश्चर्य नहीं होना चा‌हिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed