'पाक जाने वाले की ज्यादा दिन नहीं चलती राजनीति'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर उसकी सहयोगी शिवसेना ने भी तंज कस दिया है, शिवसेना के मुखपत्र सामना में धाड़सी भेंट नाम से छपे संपादकीय में इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा गया है कि जो भी नेता पाकिस्तान से याराना करता है या उसकी धरती पर जाता है उसकी राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती।
लेख में पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आड़वाणी और अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर जाने के बाद पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आड़वाणी का जो हश्र हुआ वो सबने देखा।
पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी बस लेकर लाहौर गए थे वो भी दोबारा सत्ता में नहीं लौट सके इसलिए कहीं पाकिस्तान प्रेम में मोदी का हाल भी दोनों नेताओं जैसा न हो जाए। ये एक अंध श्रद्धा है पाकिस्तान की जमीन शापित है।
मोदी के साहस की तारीफ भी की
इसलिए पाकिस्तान की जमीन से ज्याद चुम्मा चुम्मी ठीक नहीं है क्योंकि वो हजारों सैनिकों की शहादत के कारण शापित है। लेख में ये भी सवाल उठाया गया है कि क्या कांग्रेस का कोई प्रधानमंत्री ऐसा कदम उठाता तो भाजपा का क्या रुख होता?
हालांकि संपादकीय में मोदी के इस कदम की सराहना भी की गई है। लिखा है नरेंद्र मोदी गजब के साहसी व्यक्ति हैं, उन्होंने पाकिस्तान से वार्ता शुरू करके बहुत साहसी कदम उठाया है।
मोदी दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अगर पाक प्रधानमंत्री भी मोदी के जन्मदिन पर बधाई देने अचानक भारत चले आएं तो लोगों को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।