{"_id":"3c41188c5a1628f25b302939e75e0fb6","slug":"s-gopalakrishnan-will-support-nandan-nilekani-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नंदन नीलेकेणी चुनाव लड़ेंगे तो करूंगा समर्थन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'नंदन नीलेकेणी चुनाव लड़ेंगे तो करूंगा समर्थन'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस के वाइस चेयरमैन और सीआईआई के प्रेसिडेंट एस गोपालकृष्णन ने कहा है कि अगर नंदन नीलेकेणी चुनाव लड़ने का फैसला लेते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
गोपालकृष्णन से नंदन नीलेकेणी के राजनीति में आने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर वह चुनाव में खड़े होते हैं तो मैं उनका समर्थन करूंगा।'
हालिया मीडिया रिपोर्टों में यह कहा जा रहा था कि नीलेकेणी को कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है क्योंकि उनकी छवि साफ-सुथरी और एक सफल टेक्नोक्रेट की रही है।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद कांग्रेस ने नीलकेणी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की खबरों का खंडन किया।
पढ़ें, आप की झाड़ू पर यूपी की पार्टी ने ठोका दावा
विज्ञापन
नीलेकेणी एन आर ऩारायण मूर्ति, गोपालकृष्णन और अन्य के साथ इंफोसिस के सह-संस्थापक रहे हैं। वह फिलहाल यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं जो भारत के नागरिकों का आधार कार्ड बनाने के काम में लगी है।
मीडिया में यह भी रिपोर्टें आ रही हैं कि इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति ने भी कहा है कि नीलेकेणी के चुनाव लड़ने पर वह उनको वोट देंगे।