फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Russian President Putin to Meet Narendra Modi Today

भारत दौरे पर पुतिन, मोदी के साथ शिखर वार्ता आज

Thu, 11 Dec 2014 02:34 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
Russian President Putin to Meet Narendra Modi Today

यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिकी और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहा रूस इन्हें बेअसर करने के लिए अपने पुराने और विश्वसनीय मित्र देश भारत के साथ आर्थिक सहयोग और अधिक बढ़ाने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन


इन्हीं प्रयासों को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे। पुतिन बृहस्पतिवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर बैठक करेंगे।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक गठजोड़ को और मजबूत बनाने के उद्देश्य हो रही इस सालाना बैठक में परमाणु ऊर्जा, पेट्रोलियम ईंधन तथा रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपतियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। पुतिन की अगवानी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। हैदराबाद हाउस में होने वाली मोदी-पुतिन की मुलाकात में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय के साथ ही वैश्विक मसलों पर भी चर्चा होगी।

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिल्ली

Russian President Putin to Meet Narendra Modi Today

इससे पहले यात्रा पर रवाना होने से पहले पुतिन ने भारत के साथ संबंधों को एक ‘विशेष रणनीतिक गठजोड़’ करार दिया और कहा कि बातचीत के एजेंडा में नए परमाणु संयंत्रों के निर्माण के अलावा सैन्य तथा तकनीकी सहयोग सबसे ऊपर है।

उन्होंने कहा कि रूस भारत को तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का निर्यात करने तथा आर्कटिक क्षेत्र में तेल एवं गैस की खोज में ओएनजीसी को शामिल करने का इच्छुक है।

अमेरिका तथा चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश भारत, रूस में बड़ी तेल एवं गैस परियोजनाओं में बड़ी भूमिका चाहता है और दोनों नेताओं की इस मद्दे पर बात होना लगभग तय है।

रूस दुनिया में शीर्ष तेल उत्पादक देशों में शामिल है और उसके पास भारी मात्रा में प्राकृतिक गैस के भंडार हैं। पीएम मोदी और पुतिन के प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ भी संयुक्त रूप से मुलाकात किए जाने की उम्मीद है।

साथ ही दोनों नेता अपरिष्कृत हीरे की आपूर्ति बढ़ाने पर भी चर्चा कर सकते हैं। पुतिन बृहस्पतिवार को वर्ल्ड डायमंड कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।

15 से 20 समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

Russian President Putin to Meet Narendra Modi Today

भारत और रूस के बीच पुतिन की यात्रा के दौरान हैदराबाद हाउस में होने वाली मुलाकात के बाद 15 से 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच वर्ष 2000 से शिखर सम्मेलन बारी बारी मास्को तथा नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है। यह बैठक भी इसी की अगली कड़ी है।

रूस दे सकता है 20-24 परमाणु ऊर्जा उत्पादन यूनिट का प्रस्ताव
परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में रूस 20-24 नए परमाणु ऊर्जा उत्पादन यूनिटों के निर्माण का प्रस्ताव दे सकता है। रूस 14-16 संयंत्रों की स्थापना पर पहले ही सहमत हो चुका है।

कुडानकुलम की अन्य यूनिटों पर बातचीत
कुडानकुलम परमाणु ऊर्जा परिसर में पांचवीं और छठी यूनिट की स्थापना को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। इसके अतिरिक्त पुतिन की यात्रा के दौरान कुडानकुलम की तीसरी और चौथी यूनिट के लिए तकनीकी समझौते पर करार हो सकता है।

'भारत-रूस के संबंध को मिलेगी नई ऊंचाई'
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा भारत-रूस संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगी। भारत आने पर राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत की खुशी है। दौरा काफी सार्थक और सफल रहेगा। वक्त बदला लेकिन हमारी दोस्ती नहीं। अब हम इस संबंध को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं और यह दौरा इस दिशा में एक अगला कदम है।
- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (ट्वीट)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed